‘द हंड्रेड’ में मुंबई इंडियंस की एंट्री, अब एमआई लंदन के नाम से खेलेगी ओवल इनविंसिबल्स

मुंबई/लंदन, (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने ‘द हंड्रेड’ की मशहूर फ्रेंचाइजी ओवल इनविंसिबल्स में साझेदारी का ऐलान किया है जिसके बाद अब यह टीम एमआई लंदन के नाम से खेलेगी।

इस समझौते के तहत सरे को 51 प्रतिशत और रिलायंस को 49 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। इसके साथ ही अगले साल से ओवल इनविंसिबल्स की पुरुष और महिला दोनों टीमें ‘एमआई लंदन’ के नाम से खेलेंगी।

ओवल इनविंसिबल्स ‘द-हंड्रेड’ के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच साल में पांच खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। टीम में सैम-टॉम करन, विल जैक्स, ऐलिस कैप्सी जैसे घरेलू सितारों के साथ राशिद खान, एडम जम्पा और मैरिजैन कैप जैसे दिग्गज शामिल रहे हैं।

‘द-हंड्रेड’ ब्रिटेन की प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है, जो दुनिया में 100 गेंदों का अपनी तरह का इकलौता फॉर्मेट है। हर साल जुलाई–अगस्त में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड इसके मुकाबले करवाता है। लीग में कुल आठ टीमें खेलती हैं।

मुंबई इंडियंस फैमिली में नयी टीमें जुड़ने से एमआई फैमिली अब पांच देशों में सात टीमों तक पहुंच चुकी है।

 

Next Post

सफाई कर्मियों के नियमितिकरण दावे पर 60 दिनों में लो फैसला

Thu Dec 4 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने सफाई कर्मियों के मामले का पटाक्षेप करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनपुरी शहडोल को निर्देशित किया है वह आवेदकों के नये अभ्यावेदन पर तर्कसंगत फैसला ले। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने इसके लिये 60 दिनों की मोहलत दी है। एकलपीठ ने अपने आदेश में […]

You May Like