इंदौर: नगर निगम द्वारा स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने और वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु वेस्ट से आर्ट, टैलेंट से पहचान थीम पर आरआरआर टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें शहर के स्कूल, कॉलेज, निजी संस्थान, स्टार्टअप्स ने भाग लिया. प्रतियोगिता में आई 29 से अधिक कलाकृतियों को गांधी हाल में आयोजित प्रदर्शनी में रखा गया.कार्यक्रम में निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला और अपर आयुक्त प्रखर सिंह द्वारा चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर क्रिएटिवएज इंस्टिट्यूट, द्वितीय स्थान पर डीएसआईएफडी एवं तृतीय स्थान पर इंदौर आर्ट गैलरी को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
अन्य प्रतिभागियों जिसमें एनडीपीएस लोकमान्य स्कूल, चोइथराम स्कूल एवं अन्य संस्थाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जल गंगा संर्वधन अभियान के अंतर्गत नागरिकों शपथ दिलाई गई एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संग्रहण के महत्व को समझाया गया. स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला ने बताया कि वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु वेस्ट से आर्ट, टैलेंट से पहचान थीम पर आर.आर.आर. टैलेंट प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न कलाकार एवं संस्थाओं के माध्यम से 29 प्रविष्टियां प्राप्त हुई. इसमें वेस्ट से बनाए गए टाइगर, गमला स्टैंड, सेल्फी स्टैंड और अन्य कलाकृति शामिल है. श्रेष्ठ कलाकृतियों को गांधी हाल में प्रदर्शनी में रखा गया. इन चयनित कलाकृतियों को शहर के विभिन्न चौराहों और उद्यानों में लगाया जाएगा ताकि इंदौर शहर के टैलेंट को नागरिक देख सके.
शहर के चिन्हित स्थानों पर लगाएंगेः निगमायुक्त
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि वेस्ट से आर्ट का निर्माण करने की उद्देश्य से निगम द्वारा आयोजित 3 आर टैलेंट में शहर के संस्थान एवं कलाकारों द्वारा वेस्ट से बहुत ही अच्छी अच्छी कलाकृति बनाई गई है. यह इंदौर की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है. इन अलग-अलग कलाकृतियों को इंदौर शहर के चिन्हित स्थानों पर लगाया जाएगा ताकि शहर के नागरिकों भी इंदौर की प्रतिभा को देख सकेंगे.
हर वार्ड में आयोजित करेंगे प्रतियोगिता
अपर आयुक्त प्रखरसिंह ने बताया कि आज और कल गांधी हाल में वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई है. इसके बाद ट्रिपल आर से निर्मित होने वाली वस्तुओं के नगद निगम हर वार्ड में प्रतियोगिता आयोजित करेगा और प्रदर्शनी भी लगाएगा. गांधी हॉल में लगी प्रदर्शनी में टॉप 3 को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा.
