इस्लामाबाद, 13 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के शेर शाह में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। स्पुतनिक ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना मंगलवार तड़के हुई जब ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी और पटरी से उतर गई।
बचाव कर्मियों ने ट्रेन की 14 बोगियों से चारों शव बरामद किए और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।
Next Post
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन
Tue Oct 13 , 2026
भोपाल: अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार सुबह मैहर पहुँचकर माँ शारदा मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। माँ शारदा मंदिर […]

