नि:शुल्क विवाह सम्मेलन की तैयारियां: श्री खाटू श्याम मंदिर धाम मे 30 को होगा विवाह सम्मेलन

ब्यावरा। नगर के श्री खाटू श्याम मंदिर धाम परिसर में 30 जनवरी को सामूहिक नि:शुल्क विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा. सम्मेलन की व्यापक तैयारियां जारी है.

30 जनवरी को आयोजित होने वाले नि:शुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. बैठक का उद्देश्य मंदिर स्थापना के प्रथम वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था.

मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष 26 कन्याओं का नि:शुल्क सामुहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा. समिति के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है.

भव्य निशान यात्रा निकलेगी

जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे से भव्य निशान यात्रा एवं बारात निकाली जाएगी. यात्रा में बाबा खाटू श्याम जी की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी. स्थानीय राजगढ़ रोड स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर खाटू श्याम मंदिर धाम पहुंचेगी.

दोपहर में पाणिग्रहण संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा. सायंकाल आशीर्वाद समारोह और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा. इसके पूर्व 29 जनवरी को एकादशी पर मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया है.

Next Post

कवि कन्हैया राज को गीत गौरव सम्मान

Wed Jan 28 , 2026
ब्यावरा। नगर के प्रतिष्ठित युवा कवि कन्हैया राज को गीत गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है. अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों, विभिन्न टीवी कार्यक्रमों में अपनी श्रंगारिक रचनाओं से साहित्यिक पहचान बना चुके गीतकार कन्हैया राज को श्री शिव संकल्प साहित्य परिषद नर्मदापुरम (होशंगाबाद) द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह […]

You May Like