जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत निधिवन होटल के पास एनएच 30 रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका कौन है और कहां की रहने वाली है, इसका पता नहीं चला है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।पुलिस के मुताबिक अंकित लखेरा पिता आर पी लखेरा 31 साल निवासी हाउसिंग वोर्ड कालोनी महाराजपुर थाना अधारताल ने बुधवार की रात्रि एक बजे निधिवन होटल के पास एन एच 30 रोड पनागर पर एक्सीडेंट होने की सूचना दी।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई जहां महिला का शव पड़ा मिला। जिसके माथे व मुंह में गंभीर चोट के निशान थे। जांच पड़ताल की तो पता चला कि अज्ञात वाहन द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए कटनी से जबलपुर वाली रोड में महिला को कुचलने के बाद भाग गया। मृतिका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष होगी।
