मोबाइल एप के जरिए 66 लाख की ठगी, एनकेजे थाना में मामला दर्ज

कटनी: एनकेजे थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एसकेपी रोड निवासी मोनिका वर्मा पति अभय कचेर उम्र 43 वर्ष से अज्ञात आरोपी ने मोबाइल एप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 66 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की है।बताया गया कि आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर शेयर बाजार से अधिक लाभ दिलाने का लालच दिया। धीरे-धीरे मोबाइल एप के जरिए भारी-भरकम रकम निवेश करवाई गई।

जब महिला को लाभ न मिलने पर शंका हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।शिकायत मिलने के बाद एनकेजे पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला धारा 318(4) बी एन एस के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में अक्सर साइबर अपराधी फर्जी मोबाइल एप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाते हैं। बड़ी रकम का लालच देकर वे निवेश करवाते हैं और फिर रकम लेकर फरार हो जाते हैं।फिलहाल पुलिस साइबर टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यह घटना जिले में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला माना जा रहा है।

Next Post

नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास, छह गिरफ्तार

Wed Sep 24 , 2025
गुना: जिले में पुलिस ने नाबालिग को अनैतिक देह व्यापार में धकेलने के प्रयास का मामला उजागर किया है। मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल व चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।मामला गुना बायपास रोड मधुसूदनगढ़ […]

You May Like

मनोरंजन