राशिफल-पंचांग: 30 जून 2026

पंचांग 30 जून 2026:-

रा.मि. 09 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण प्रतिपदा भौमवासरे दिन-रात, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे दिन-रात, ब्रह्म योगे दिन 3/58, बालव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 30 जून 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा. मन में तनाव रह सकता है. व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है. शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है. वर्ष के अन्त में नये स़्त्रोतों मेंवृद्धि होगी. रूके कार्यो में गति आयेगी. धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवादहो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों के रूके कार्यो में गति आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ का वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी. अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.

——————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 30 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा. खेलकूद के प्रति रूचि रहेगी. बचपन में स्वास्थ्य पीड़ा होगी. बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. माता पिता का भक्त होगा. मनोवांछित सफलता मिलेगी.

——————————————————-

मेष- दूसरों के सुझावों को दिल से स्वीकार करेंगे, लाभ की संभावना बनेगी. नौकरी एवं राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी. निकटजनों का मार्गदर्शन मिलेगा.

वृषभ- उलझे मामले चतुराई से सुलझा लेंगे. जरूरतमंदों की मदद करके खुशी मिलेगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मानसिक पीड़ा होगी. लाभ कम व्यय की अधिकता रहेगी.

मिथुन- झूठ बोलकर अपना नुकसान कर लेंगे. मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी. कार्यो में व्यस्तता रहेगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.

कर्क- आलोचना से घबराने की बजाये, डटकर मुकाबला करें. नुकसान से बच सकते हैं. मन में शांति और संतोष बना रहेगा. आय के मार्ग प्रशस्त होंगे.

सिंह- लगातार नुकसान से आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है, नये संपर्को से लाभ होगा. शत्रुओं पर आपका प्रभाव रहेगा. लाभ संचित होगा. कोई बात मालुम होगी.

कन्या- सपने साकार करने के लिये मेहनत बढ़ाना आवश्यक है. विवादों से दूर रहें. मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी. अतिथि वृषभमन का योग है.

तुला- युवाओं को कैरियर कीे चिन्ता रहेगी. तनाव की स्थिति में फैसला लेना मुश्किल है. पराक्रम में वृद्धि होगी. नौकर चाकर एवं अधिनस्थ का सहयोग रहेगा.

वृश्चिक- जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता रहेगी. मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी. मित्रों एवं कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा. मानसिक संतोष रहेगा.

धनु- प्रियजन से मुलाकात उपयोगी रहेगी. ले देकर काम करवाने में नुकसान होगा. भ्रमण मनोरंजन एवं आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी. प्रयत्न करने पर लाभ होगा.

मकर- प्रापर्टी को लेकर चल रहे विवाद उभर सकते है. कोई पुराना काम बनेगा. दूर दराज की यात्राओं का योग है. सफलता प्राप्त होगी. रूका धन प्राप्त हो सकता है.

कुम्भ- अटके कार्य को समेटने में सफलता मिलेगी. कानूनी मामले सुलझेंगे. प्रयत्न करने पर लाभ होगा. निजी कार्यो की रूपरेखा तैयार होगी.

मीन- अनुशासन की कमी से कार्यस्थल पर अव्यवस्था हो सकती है, लेनदेन के मामले सुलझ जायेंगे. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

आषाढ कृष्ण प्रतिपदा को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से गेहू, जौ, चना, गुड़ खांड़, शक्कर मॅूगफली तेलों में तेजी होगी. वायदा विचार आज 2 बजकर 11 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करके लाभ उठाना हितकर रहेगा. भाग्यांक 1583 है.

——————————————————-

Next Post

मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

Tue Jun 30 , 2026
जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत स्थापित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन के डीएम पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के तीन चिकित्सकों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित फेलोशिप इन स्लीप मेडिसिन (एफएसएम) परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन स्लीपकॉन-2026 के […]

You May Like