मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत स्थापित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन के डीएम पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के तीन चिकित्सकों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित फेलोशिप इन स्लीप मेडिसिन (एफएसएम) परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन स्लीपकॉन-2026 के दौरान संपन्न हुई इस परीक्षा में महाविद्यालय के डीएम पल्मोनरी मेडिसिन के छात्र डॉ. पीयूष गोयल, डॉ. कुणाल रंजन एवं डॉ. अनूज मोहन ने सफलता प्राप्त की।

इनमें डॉ. पीयूष गोयल को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अकादमिक श्रेष्ठता के लिए स्पेशल मेंशन फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस एंड डिस्टिंग्विश्ड परफॉर्मेंस सम्मान से भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि फेलोशिप इन स्लीप मेडिसिन (एफएसएम) भारत में स्लीप मेडिसिन के क्षेत्र की सर्वोच्च मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा का आयोजन इंडियन स्लीप डिसऑर्डर्स एसोसिएशन (आईएसडीए) द्वारा किया जाता है।

इसके माध्यम से ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, इनसोम्निया, नार्कोलेप्सी सहित विभिन्न नींद संबंधी विकारों के निदान एवं प्रबंधन में विशेषज्ञता का आकलन किया जाता है। देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ इसे अत्यंत प्रतिष्ठित परीक्षा के रूप में मान्यता देते हैं। तीनों चिकित्सकों की इस उपलब्धि में डीएम पल्मोनरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र आर्य के
मार्गदर्शन एवं प्रेरणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में विभाग में अकादमिक उत्कृष्टता एवं शोध गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत सक्सेना, विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र आर्य तथा संकाय सदस्यों ने तीनों सफल चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Next Post

वन कटाई माफिया का समूल नाश हो

Tue Jun 30 , 2026
मध्य प्रदेश की पहचान केवल भौगोलिक दृष्टि से विशाल राज्य होने की नहीं है, बल्कि यह देश के सबसे समृद्ध वन क्षेत्रों में भी शामिल है. यही जंगल प्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ और ‘चीता स्टेट’ का गौरव दिलाते हैं. वन संपदा ही प्रदेश के पर्यावरण, जैव विविधता, जल संरक्षण और […]

You May Like