धान विक्रय के स्लॉट बढ़े, बड़े किसानों की परेशानी हुई कम

जबलपुर: राज्य शासन ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग सीमा चार से बढ़ाकर छह कर दी है। इससे बड़े किसानों को अपनी उपज बेचने में लंबा इंतजार करना नहीं पड़ेगा।जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि पहले प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर बड़े किसानों के लिए केवल चार स्लॉट उपलब्ध थे, जिससे किसानों को कई दिनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी।

इस कठिनाई को देखते हुए कलेक्टर ने आयुक्त, नागरिक आपूर्ति, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण को सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा, जिसे राज्य शासन ने मंजूर कर लिया। ई-उपार्जन पोर्टल पर अब नए नियम के तहत स्लॉट बुकिंग शुरू हो गई है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले के 55,091 पंजीकृत किसानों में से 46,105 ने अब तक स्लॉट बुक किए हैं। स्लॉट 9 जनवरी तक खुले रहेंगे।

Next Post

खाद्य मिलावट व बिना लाइसेंस कारोबारियों पर एक लाख का जुर्माना

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की छापेमारी और अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट करने और बिना पंजीयन/लाइसेंस के कारोबार करने वाले छह कारोबारियों पर अपर कलेक्टर न्यायालय ने कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के […]

You May Like