एक्शन फ़िल्म स्वयंभू की शूटिंग पूरी

मुंबई, 29 नवंबर (वार्ता) निकिल सिद्धार्था, साम्युक्था और नभा नटेश की आने वाली ऐतिहासिक एक्शन फ़िल्म स्वयंभू की शूटिंग पूरी हो गयी है।
इस मौके पर मेकर्स ने राइज़ ऑफ़ स्वयंभू नाम का एक खास वीडियो जारी किया। इस वीडियो में फ़िल्म की भव्य दुनिया, शानदार सेट्स और बड़े पैमाने पर हुए काम की झलक दिखाई गई है।मेकर्स ने एक और बड़ी खबर साझा की है। फ़िल्म के ओवरसीज़ (विदेशों में) राइट्स फ़ार्स फ़िल्म ने ख़रीद लिए हैं।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक ज़बरदस्त वीडियो डालकर बताया कि ओवरसीज़ राइट्स फ़ार्स फ़िल्म को बेच दिए गए हैं।

मनोरंजन जगत के कुछ बेहतरीन टेक्निशियंस और क्रिएटर्स ,डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारि, केजीएफ और सालार के म्यूज़िक डायरेक्टर रवि बसरूर, बाहुबली और आरआरआर के सिनेमैटोग्राफ़र के.के. सेंथिल कुमार, बाहुबली के एडिटर तमीराजू और कई अन्य प्रतिभाशाली आर्टिस्ट, सभी इस महत्वाकांक्षी फ़िल्म की तैयारी में जुड़े हुये हैं। फ़िल्म की शूटिंग में लगभग 170 दिन लगे। स्वयंभू को पिक्सेल स्टूडियोज़ के भूवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के गौरवशाली इतिहास और शाश्वत वैभव को समर्पित यह भव्य फ़िल्म अगले साल 13 फ़रवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर दुनियाभर में रिलीज़ होगी।

Next Post

'महावतार नरसिम्हा' बेस्ट एनिमेटेड कैटेगरी में ऑस्कर की रेस में शामिल

Sat Nov 29 , 2025
मुंबई, 29 नवंबर (वार्ता) भारत की पौराणिक एनिमेटेड फिल्म ”महावतार नरसिम्हा” 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में ”बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म” की ऑस्कर रेस में शामिल हो गयी है। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 2026 के ऑस्कर के लिए विचाराधीन 35 एनिमेटेड फीचर फिल्मों की एक सूची जारी […]

You May Like