लखनऊ में फैक्ट्री में लगी आग, दो मरे

लखनऊ 03 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम एक फैक्ट्री में लगी आग में झुलस कर दो लोगों की मौत हो गयी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज करीब 04.30 बजे अमौसी में स्वीटी फूड फैक्ट्री में आग लग गयी। सूचना पर तत्काल सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर, थाना प्रभारी निरीक्षक, सरोजनीनगर के साथ पुलिस बल और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर मौजूद फैक्ट्री संचालक अखिलेश के बेटे ऋतिक ने बताया कि फैक्ट्री में बेकरी का काम होता था। पिछले करीब एक वर्ष से फैक्ट्री बंद चल रही थी, फिर भी एक या दो लोग अंदर फंसे हो सकते हैं क्योंकि फैक्ट्री में वेंल्डिंग का काम हो रहा था।

स्थानीय पुलिस व फायर बिग्रेड की 15 से 16 गाडियों की मदद समय करीब सात बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग में फंसे दो लोगों को निकालकर इलाज के लिए लोकबन्धु हॉस्पिटल भेजा गया, जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फैक्ट्री संचालक अखिलेश कुमार (45) और अबरार (45) के तौर पर की गयी है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया आग लगने के पीछे वेल्डिंग से निकली चिंगारी बताया है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

Next Post

एनजीटी के प्रधान न्यायपीठ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा शनिवार को यहां स्थित प्रधान न्यायपीठ परिसर में लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर (गैर सरकार संगठन) के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमें “फेफड़ों की कार्यप्रणाली का आकलन” किया गया और स्पाइरोमेट्री परीक्षण किया […]

You May Like