एनजीटी के प्रधान न्यायपीठ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा शनिवार को यहां स्थित प्रधान न्यायपीठ परिसर में लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर (गैर सरकार संगठन) के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमें “फेफड़ों की कार्यप्रणाली का आकलन” किया गया और स्पाइरोमेट्री परीक्षण किया गया।

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने एनजीटी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में किया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और आगंतुकों के बीच स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना है।

एनजीओ की टीम का नेतृत्व सीईओ अभिषेक कुमार ने किया, जिसमें संस्थापक ट्रस्टी प्रो. अरविंद कुमार, चेस्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट सर्जन, मेदांता अस्पताल और मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विवेक सिंह और एलसीएफ के चार तकनीशियन और नर्सिंग अधिकारी शामिल थे।

परीक्षण के बाद, सभी को फेफड़ों को स्वस्थ्य बनाए रखने के महत्व के बारे में समझाया गया और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने वाले व्यायाम के बारे में बताया गया। यह शिविर लोगों के समग्र कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास है, जिससे उन्हें फिट रहने और अपने कर्तव्यों को अधिक प्रभावी ढंग से करने में सहायता मिलेगी।

Next Post

पहलगाम:पाकिस्तान के साथ डाक सेवा निलंबित,आयात पर प्रतिबंध,पाकिस्तानी पोतों पर रोक

Sat May 3 , 2025
नई दिल्ली 03 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों को कड़ी सजा देने के संकल्प को दोहराये जाने के साथ साथ निरंतर कठोर निर्णयों से पाकिस्तान की नकेल कस रहे भारत ने शनिवार को भी पड़ोसी देश के खिलाफ़ कई दंडात्मक उपायों की घोषणा की […]

You May Like