ग्वालियर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 4 अगस्त को गुना और शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2 बजे भोपाल से रवाना होकर पहले गुना पहुंचेंगे, जहां बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शिवपुरी के ग्राम पड़ौरा में साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे और वहां भी राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम का यह दौरा बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याएं जानने और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा भी करेंगे।
