इंदौर: नगर निगम मुख्यालय पर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. साथ ही 5 दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू की है. सफाई कर्मचारियों ने मांगो पर सुनवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है.नगर निगम पर भारी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. सफ़ाई कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण सहित 8 अन्य मांगों को लेकर कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया गया.
इस दौरान महिला कर्मचारियों ने अपने हाथ की चिड़िया निकालकर फेंकी और नारे बाजी की. उक्त प्रदर्शन वाल्मीकि सेना द्वारा सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिन की हड़ताल फिलहाल सांकेतिक आंदोलन है. यदि उनकी मांगों पर निगम प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी. उक्त मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अपर आयुक्त प्रखर सिंह को ज्ञापन सौंपा.
