मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल

इंदौर: इंदौर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 24 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 34 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 15 टैंकर लोरियां “कुल 73 टैंकर लॉरी” विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है।

जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।जिला प्रशासन द्वारा सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना इंडेंट लगाने की अग्रिम कार्रवाई करेंगे और किसी प्रकार से पेट्रोल पंप ड्राइ ना रहे इसकी समुचित तैयारी सेल्स ऑफिसर तेल कंपनियों एवं पंप संचालक करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा यह भी सख्त निर्देश सभी पंप संचालक को और ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर को दिए गए हैं कि किसी प्रकार से पेट्रोल डीजल केन बोतल आदि में नहीं देंगे, ऐसा करने वाले संचालक और उनके कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें। जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित रूप से जारी है।

Next Post

सड़क हादसा: तेंदुआ में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर, NH-39 पर लगा जाम

Thu Mar 26 , 2026
सीधी:शहर के समीप ग्राम तेंदुआ में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे नेशनल हाईवे-39 सीधी-रीवा में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 2:30 बजे एक बल्कर ने सड़क किनारे खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी।बताया गया है कि पुरुस्वानी बस […]

You May Like