सक्रिय शातिर चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

लाखों के जेवरात, बाइक और लैपटॉप बरामद

इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने थाना सक्रिय शातिर चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिंल की है. गिरफ्तार गिरोह के सदस्य आसपास के इलाकों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.एरोड्रम थाने से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह और डीसीपी जोन 01 विनोद मीना ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिस पर अतिरिक्त डीसीपी आलोक कुमार शर्मा और के मार्गदर्शन में एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की.

इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आकाश पटेल पीथमपुर, विक्की उर्फ छोटू मणिवार मनावर धार, नीलेश राठौर सेक्टर-1, पीथमपुर, दशरथ रावण मनपुर धार, विकास अवस्थी कोलार रोड, भोपाल, सतीश वर्मा बड़वानी, सुमित दिवान व्यासनगर, करण चौरसिया दशहरा मैदान, संजू उर्फ संजय खेड़े व्यासनगर, शाहरूख शाह व्यासनगर, सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामाान जब्त किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एरोड्रम थाना क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में भी चोरी की वारदातें करने की बात कबूल की है. पुलिस अब इनसे और जानकारी निकालने में जुटी है ताकि चोरी का और माल बरामद किया जा सके.

पांच लाख का माल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया करीब 5 लाख रुपए का माल बरामद हुआ, जिसमें सोने की चेन, बुलेट और सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक सामान, कैश और कीमती घड़ियां, मोबाइल फोन और अन्य चोरी का सामान हैं. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है

Next Post

चैन स्नैचर को वारदात के 6 घंटे अंदर किया गिरफ्तार

Mon Feb 24 , 2025
आनलाईन खेल में पैसे लगाने के लिए करता था वारदात 20 ग्राम सोने की चैन के साथ आरोपी को पकड़ा इंदौर: सराफा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात के मात्र 6 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ऑनलाईन खेल आर्बिट्रेज में पैसे लगाने […]

You May Like