चावल-गेहूं नरम, खाद्य तेल-चीनी भी सस्ती, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के दाम में नरमी रहने के साथ गेहूं का भाव भी टूट गया। खाद्य तेलों और चीनी में भी मंदी का रुख रहा जबकि दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा सात रिंगिट की बढ़त के साथ 4,449 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.33 प्रतिशत टूटकर 51.67 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 35 रुपये गिरकर 3,817.81 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं भी नौ रुपये से अधिक टूटकर 2,845.40 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा 3,305.43 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा।
तेलों में आज गिरावट रही। सरसों तेल औसतन 49 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल में 45 रुपये और सोया तेल में 95 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सूरजमुखी तेल 74 रुपये और वनस्पति 129 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। पाम ऑयल भी 67 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। तुअर दाल की औसत कीमत 44 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 30 रुपये टूट गया जबकि मूंग दाल चार रुपये प्रति क्विंटल नरम हुई। मसूर दाल की कीमत में 27 रुपये और उड़द दाल में पांच रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती रही।
गुड़-चीनी : बदलते मौसम के साथ मीठे के बाजार में नरमी जारी रही। गुड़ की औसत कीमत करीब 16 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। चीनी भी तीन रुपये सस्ती हुई।

Next Post

जीएसटी - नये कर लागू होने से मत्स्य पालन की लागत कम होगी

Thu Sep 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में आए बदलाव के कारण मत्स्य पालन की लागत में कमी होने जा रही है। जीएसटी परिषद की बुधवार को हुई बैठक में मछुआरों को राहत देने के लिए कई तरह की चीजों पर लगने वाले अप्रत्यक्ष कर […]

You May Like