चोटिल जोकोविच ने डेविस कप से नाम लिया वापस

बेलग्रेड, 29 जनवरी (वार्ता) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने डेविस कप से अपना नाम वापस ले लिया हैं।

जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल मैच के दौरान चोट लगी थी और उन्हें एक सेट हारने के बाद मैच से रिटायर होना पड़ा था।

सर्बिया शुक्रवार को पहले दौर के क्वालीफाइंग मुकाबले में डेनमार्क से खेलेगा।

सर्बिया के कप्तान विक्टर ट्रॉकी ने कहा, “नोवाक के न खेलने से हम कमजोर हो गए हैं, लेकिन हम फिर भी जीत के लिए प्रयास करेंगे। डेनमार्क के पास होल्गर रूण के रूप में एक बेहतरीन खिलाड़ी है। उन्होंने कहा हमारे खिलाड़ी भी बेहतरीन हैं और मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है।”

 

Next Post

सात महिला नक्सलियों समेत 29 माओवादियों का आत्समर्पण

Wed Jan 29 , 2025
नारायणपुर, 29 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत बुधवार को सात महिला नक्सलियों समेत 29 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि कुतुल एरिया के माओवादियों ने पहली बार आत्मसर्पण किया जिससे नक्सली […]

You May Like