5 लाख, स्विफ्ट कार लेकर ही आना, नहीं तो अपने मायके में ही रहना

जबलपुर: भेडाघाट थाना अंतर्गत कूड़न में रहने वाली नवविवाहिता को दहेज लोभियों ने यह कहते हुए घर से निकाल दिया कि 5 लाख नगद, स्विफ्ट कार लेकर ही आना, नहीं तो अपने मायके में ही रहना। पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति, सास, ससुर एवं देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती साक्षी मिश्रा 24 वर्ष निवासी ग्राम कूड़न ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह 20 फरवरी 25 को हिन्दू रीति रिवाज से ग्राम बमुरहा हिनोता निवासी आदर्श मिश्रा के साथ हुआ था। शादी में उसके माता पिता ने लगभग 12 लाख रूपये खर्च किये थे। टीका के समय उसके पति को सोने की अंगूठी चेन, 2 लाख 51 हजार रूपये नगद दिये थे। शादी में गृहस्थी का सामान दिया था।

शादी के लगभग एक माह बाद से ही सास माधुरी मिश्रा, ससुर श्याम मिश्रा, देवर सिद्धांत मिश्रा एवं पति आदर्श मिश्रा विवाह में कम दहेज मिलने को कहकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे, दहेज में 5 लाख रूपये, स्विफ्ट कार की मांग करने लगे थे।

7 अगस्त को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर जेवर एवं पास में रखे हुए पैसे रख लिये और उसे घर से भगा दिया और कहा कि 5 लाख रूपये नगद एवं स्विफ्ट कार लेकर ही यहां आना, नहीं तो अपने मायके में ही रहना ।

Next Post

फावडा, डंडे से हमला, पांच घायल, 2 गंभीर

Sat Aug 30 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर में दो भाईयों ने भांजे के साथ मिलकर फावडा, डंडे से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि श्रीमती अंजली चौधरी 22 वर्ष निवासी कुशनेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भूरा ने गांव […]

You May Like