पाकिस्तान ने 216 के स्कोर झटके दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट

लाहौर 13 अक्टूबर (वार्ता) नोमान अली (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को स्टंप के समय दक्षिण के 216 के स्कोर पर छह विकेट झटकर कर मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने सेनुरन मुथुसामी (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान को 378 के स्कोर पर समेट दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडन मारक्रम और रायन रिकलटन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। 12वें ओवर में नोमान अली ने रायन रिकलटन(20) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। वियान मुल्डर (17), ट्रिस्टन स्टब्स (आठ) और काइल वेरेन (दो) को भी नोमान अली ने आउट किया। रायन रिकलटन ने 137 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 71 रन बनाये। दिन का खेल समाप्त होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने 67 ओवरों में छह विकेट पर 216 रन बना लिये है और टोनी डीजॉर्जी (नाबाद 81) और सेनुरन मुथुसामी (नाबाद दो) क्रीज पर मौजूद थे।

पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने चार विकेट लिये। साजिद खान और आगा सलमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले पाकिस्तान ने कल के पांच विकेट पर 313 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में मुथुसामी ने मोहम्मद रिजवान (75) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को छठे सफलता दिलाई। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर नोमान अली (शून्य) और अगली गेंद पर साजिद खान (शून्य) को भी अपना शिकार बना लिया। पाकिस्तान का नौवां विकेट शाहीन शाह अफरीदी (सात) के रूप में गिर। उन्हें भी मुथुसामी ने आउट किया। इसके बाद 111वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रीनेलान सुब्रायेन ने शतक की ओर बढ़ रहे आगा सलमान (93) को आउटकर पाकिस्तान की पारी का 378 के स्कोर पर अंत कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने छह विकेट लिये। प्रीनेलान सुब्रायेन को दो विकेट मिले। कगिसो रबाडा और साइमन हार्मर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

नायडू ने अलायंस एयर की पहल 'किराये से फुर्सत' का किया उद्घाटन

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने सोमवार को सरकारी स्वामित्व वाली क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी अलायंस एयर की ऐतिहासिक पहल ‘किराये से फुर्सत’ का उद्घाटन किया जिसके तहत हर सेक्टर पर टिकट की कीमत स्थिर रहेगी। फिलहाल यह पहल पायलट आधार पर चुनिंदा मार्गों पर […]

You May Like