मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने उत्कृष्ट चर्या अनुसार किया केशलोंच

भोपाल। गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने बुधवार प्रातः उत्कृष्ट चर्या का पालन करते हुए केशलोच की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न की। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि जैन साधुओं के 28 मूलगुणों में से एक यह प्रमुख गुण है। इसमें साधु स्वयं अपने सिर, मूंछ और दाढ़ी के बाल कंडे की राख के सहारे उखाड़ते हैं। यह परंपरा भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर और आचार्यों तक निरंतर चली आ रही है। इसका उद्देश्य शरीर के प्रति मोह त्यागकर अहिंसा व्रत का पालन करना है। प्रत्येक साधु स्वावलंबी रहे और किसी पर आश्रित न हो, इसी भावना से केशलोच किया जाता है। शास्त्रों में इसकी अवधि चार, तीन और दो माह बताई गई है; मुनि श्री प्रत्येक दो माह में इसे करते हैं।

 

Next Post

मंगलवारा जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन

Wed Nov 5 , 2025
भोपाल। मंगलवारा स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री सृष्टि भूषण माताजी, आर्यिका विश्वयशमती माताजी, आर्यिका विमलमती माताजी एवं क्षुल्लिका आप्तमति माताजी ससंघ के सानिध्य में अष्टान्हिका महापर्व पर सिद्धचक्र महामंडल विधान हर्षोल्लास से संपन्न हो रहा है। सागर से प्रतिष्ठाचार्य श्री नन्हे भैया […]

You May Like