भोपाल। मंगलवारा स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री सृष्टि भूषण माताजी, आर्यिका विश्वयशमती माताजी, आर्यिका विमलमती माताजी एवं क्षुल्लिका आप्तमति माताजी ससंघ के सानिध्य में अष्टान्हिका महापर्व पर सिद्धचक्र महामंडल विधान हर्षोल्लास से संपन्न हो रहा है। सागर से प्रतिष्ठाचार्य श्री नन्हे भैया शास्त्री और इंदौर से ब्रह्मचारिणी लीला दीदी के निर्देशन में, कोटा की कलाकार प्राची जैन के भजनों पर भक्तों ने नृत्य करते हुए 512 अर्घ समर्पित किए। कल 1024 अर्घ चढ़ाए जाएंगे। मुख्य पात्र सुभाष जैन, ऋषभ जैन, आदित्य मनिया सहित अन्य ने परिवार सहित भक्ति नृत्य किया। अध्यक्ष आदित्य मनिया ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे माताजी की देशना और रात्रि में प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।
