आबकारी विभाग ने 600 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट कर 30 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की

पांढुरना: जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में गुरुवार को आबकारी वृत्त पांढुरना अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय केविरुद्ध विशेषअभियान चलाकर कार्रवाई की गई ।कार्रवाई के दौरान आबकारी दल ने ग्राम घोघरी शाहनी एवं लांघा के पास के नदी, नालों के किनारे अवैध रूप से बनाई जा रही महुआ शराब के निर्माण स्थलों पर दबिश दी। जहां नालों एवं जंगल क्षेत्र की झाड़ियों के समीप पन्नियों तथा ड्रमों में हाथ भट्टी महुआ मदिरा निर्माण के लिए रखा गया लगभग 600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

नियमानुसार लाहन के नमूने सुरक्षित रखने के उपरांत शेष महुआ लाहन निर्मूल्य होने के कारण मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया।दल द्वारा मौके से 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा भी जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में ली गई। इस कार्रवाई के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक मुकेश राहांगडाले, सुश्री श्रद्धा राहांगडाले एवंअंकुश मरावी की सक्रिय सहभागिता रही ।

Next Post

लेनदेन के विवाद में युवक को चाकू मारा

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है. मदीना नगर में रहने वाले 25 वर्षीय सोहेब पिता जाकिर का दो युवकों से […]

You May Like