बेहतर पुलिसिंग पर 18 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

इंदौर: बेहतर पुलिसिंग और उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर अपराधों के खुलासे, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत राहत दिलाने तथा यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया.

सम्मानित होने वालों में थाना तेजाजी नगर की टीम को सड़क दुर्घटना के मामलों में ई डीएआर के माध्यम से पीड़ितों को राहत योजना का लाभ दिलाने, थाना एरोड्रम की टीम को दर्ज प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी, थाना लसूड़िया की टीम को चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी और माल बरामद करने तथा थाना विजय नगर की टीम को लखनऊ और देहरादून से आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया.

वहीं अपराध शाखा के पुलिसकर्मियों को ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त करने की कार्रवाई के लिए पुरस्कृत किया.इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने, वीवीआईपी ड्यूटी, नो-एंट्री और नो पार्किंग क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की यह साप्ताहिक पहल आगे भी जारी रहेगी, ताकि बेहतर पुलिसिंग के लिए पूरे बल का उत्साह बना रहे.

Next Post

नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Wed Jul 8 , 2026
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नेचर के बीच बिताए सुकून भरे पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। सलमान खान की तस्वीरों के साथ लिखा ‘मातृभूमि’ कैप्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए […]

You May Like