सतना: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय एवं इलेक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में “मेकिंग सिटीज साइबर सिक्योर ” विषय पर नेशनल लेवल पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया गया ।उक्त कॉन्फ्रेंस में देश के सभी प्रदेशों की स्मार्ट सिटी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया ।
उक्त कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास काटीकिथला, नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री प्रवीर कुमार ने संबोधन दिया ।उक्त कॉन्फ्रेंस में सतना स्मार्ट सिटी सीईओ श्री शेर सिंह मीणा एवं मैनेजर ई गवर्नेंस दीपेंद्र सिंह राजपूत ने भाग लिया ।कॉन्फ्रेंस में वर्तमान में हो रही साइबर अटैक की घटनाओं से हमारे शासकीय एवं अन्य आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को बचाने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
इस दौरान स्मार्ट सिटी मिशन की जॉइंट सेकेट्री रूपा मिश्रा जी स्मार्ट सिटी को सतत रूप संचालित किए जाने सुझाव दिए जिसमें समस्त 100 स्मार्ट सिटी SPV को कंसल्टिंग एजेंसी के रूप में कार्य करने, अन्य विभागों की तकनीकी प्रोजेक्ट के संचालन एवं क्रियान्वयन करने, इन्वेस्टमेट आधारित फाइनेंस मॉडल पर इनोवेटिव कार्य करने , अन्य शहरों में कमांड सेंटर स्थापित करने आदि रहे ।
