इंदौर में 64 Km लंबे पश्चिमी रिंग रोड का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

इंदौर: शहर के बहुप्रतीक्षित पश्चिमी रिंग रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है. इस 64 किलोमीटर लंबी छह लेन सड़क के पहले चरण का निर्माण सोनवाय से डकाच्या तक किया जाएगा, जो दो पैकेजों में विभाजित है. पैकेज-1 पीथमपुर के खंडवा गांव से हातोद तक 30 किमी का है, जबकि पैकेज-2 हातोद से डकाच्या देवास तक 32 किमी लंबा होगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति के बाद परियोजना की प्रक्रिया तेज कर दी गई थी. कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर भूमि अधिग्रहण कार्य तीन दिनों में पूरा किया गया. कुल 31 गांवों की 600 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है.

अब तक 80% किसानों को भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से सीधे खाते में मुआवजा राशि भेजी जा चुकी है. शेष किसानों को इस माह के अंत तक राशि मिल जाएगी.करीब 2,000 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना का ठेका अहमदाबाद की एमकेसी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है. एनएचएआई के अनुसार मार्च 2024 में ही कार्य आदेश जारी कर दिया गया था. अब निर्माण एजेंसी पूरी तरह तैयार है और कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा.

Next Post

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में बिछेगा सड़कों का जाल, 500 Km तक मॉनिटरिंग की योजना

Sat Jul 19 , 2025
उज्जैन:सिंहस्थ 2028 की तैयारियां उज्जैन में जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं. विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा महाकुंभ के लिए एक विशेष सड़क योजना तैयार की जा रही है, जिसमें मेला क्षेत्र में 100 से अधिक नई और अतिरिक्त सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर […]

You May Like