मध्यप्रदेश में आज से गिद्धों की गणना

भोपाल, 17 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति के आंकलन के लिये आज से प्रदेश भर में गिद्ध गणना प्रारंभ होगी, जो दो चरणों की जायेगी।

गिद्दों के आंकलन की गणना वर्ष में दो बार की जाती है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शीतकालीन गिद्ध गणना आज से 19 फरवरी तक होगी। वहीं ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल 2025 को की जायेगी। ऐसे स्थान जहां ऊंची चट्टान है, उन स्थानों पर गणना की जाएगी। केवल बैठे हुए गिद्धों की गणना की जायेगी।

गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 के लिये 11 मास्टर ट्रेनर द्वारा 16 वन वृत्त में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27, 29 एवं 31 जनवरी 2025 में किया गया। प्रशिक्षण में 900 से अधिक वन अधिकारी-कर्मचारियों, गिद्ध विशेषज्ञों और पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया। प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण से संबंधित गतिविधियों के अनुश्रवण के लिये एवं गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 की पद्धति पर विचार करने के लिये, तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक 20 जनवरी 2025 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) की अध्यक्षता में की गयी।

Next Post

वनडिपो में मिली लाश का खुलासा

Mon Feb 17 , 2025
दमोह। कोतवाली पुलिस ने हत्या का खुलासा कर बताया कि दिनांक 15 फरवरी 25 को थाना कोतवाली को योगेश पिता जगदीश विश्वकर्मा निवासी सिविल वार्ड 02 दमौह से सूचना प्राप्त हुई कि उसके पिता जगदीश विश्वकर्मा की किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी है, जिनका […]

You May Like