कलेक्टर ने दिया जिले के विकास की रणनीति व रोडमैप का प्रजेंटेशन 

रतलाम। नीति आयोग द्वारा भोपाल – इंदौर रीजन को इकोनोमिक ग्रोथ हब के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। इंदौर ग्रोथ हब में रतलाम जिले को भी सम्मिलित किया गया है। सी. एस. नीति आयोग द्वारा गुरूवार को वीसी के माध्यम से भोपाल-इंदौर रीजन के सम्मिलित जिलों के नगरीय क्षेत्र के आर्थिक विकास की रणनीति एवं रोडमेप की जानकारी जिला कलेक्टरों से प्राप्त की गई। रतलाम जिले के विकास की रणनीति तथा इसे प्राप्त करने के लिए रोडमैप का प्रजेंटेशन कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने दिया। एनआईसी कक्ष में कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना, जिला योजना अधिकारी श्री पाटीदार ई.ई. पीडब्ल्यूडी एम. एस. चौहान, उद्यानिकी अधिकारी मंगल सिंह डोडवे, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अरूण पाठक, पी.डी. आत्मा नर्गेस सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद, इटारसी में दीपावली स्नेह-मिलन एवं सम्मान समारोह 

Thu Oct 23 , 2025
इटारसी। विद्याभारती पूर्व छात्र परिषद, इटारसी द्वारा दीपावली स्नेह-मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम बैच से लेकर नवीन सत्र तक के पूर्व छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के […]

You May Like