सीहोर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने डॉक्टर की लापरवाही से हुई बालिका की मौत के बाद पीडि़त परिवार से मिलकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार की वेदना है कि उनकी कोई सुनने वाला नहीं है. न ही अभी पीडि़त परिवार को सरकार की तरफ किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद भी नही की गई है और नाही कथित डॉक्टर पर अभी एफआईआर दर्ज तक नहीं हुई है और न ही उक्त विवादित अस्पताल को बंद कराए जाने की कार्यवाही हुई है. प्रशासन मांग की जाती है कि पीडि़त परिवार को तत्काल उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए एवं लापरवाह डॉक्टर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाए.
श्री गुजराती ने कहा बरखेड़ी में हॉस्पिटल 10 माह से अवैध चल रहा था. इस अनदेखी का परिणाम यह हुआ कि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगाया गया. जिससे दो वर्षीय दीक्षा कुशवाह की मौत हो गई. दु:ख की बात तो यह है कि पीडि़त परिवार की कोई सुनने को तैयार नहीं है और अस्पताल अभी भी संचालित है.
