लोकेंद्र तोमर तीन दिन की रिमांड पर शिलांग पुलिस के हवाले

इंदौर. चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के साथ जांच अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रही है. ग्वालियर में पकड़े गए आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

सिविल जज अर्पिता त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई के दौरान शिलांग पुलिस ने रिमांड की मांग करते हुए तर्क दिया कि आरोपी को मेघालय तक ले जाने और वहां की कानूनी प्रक्रिया में समय लगेगा. इस पर अदालत ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली. रिमांड आदेश जारी होने के बाद ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को शिलांग पुलिस के हवाले कर दिया. अब शिलांग पुलिस आरोपी को इंदौर ले जाकर वहां से दिल्ली के रास्ते मेघालय रवाना होगी. माना जा रहा है कि लोकेंद्र तोमर की गिरफ्तारी से हत्याकांड की साजिश से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, तोमर की भूमिका मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी के बैग को हटाने और उसे ठिकाने लगाने में रही है, जिसमें कथित रूप से हथियार, नकदी और अन्य सबूत मौजूद थे. शिलांग पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से की जा रही पूछताछ के जरिए हत्याकांड की परतें और अधिक खुलेंगी और अन्य आरोपियों की भूमिका को भी स्पष्ट तौर पर सामने आएगी.

Next Post

दलितों पर अत्याचार हत्या और बलात्कार के मामले बढे 

Tue Jun 24 , 2025
रहली। दो दिन पहले देवरी चौधरी गांव में दलित युवक ओमकार अहिरवार की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने इस हत्याकांड के लिए हल्का पटवारी और पुलिस की […]

You May Like