रुपया 36 पैसे लुढ़का

मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता) निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की डॉलर खरीद बढ़ाने से सोमवार को रुपये में 36 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.19 रुपये प्रति डॉलर का बिका।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 5.50 पैसे टूटकर 87.83 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये की शुरुआत आज चार पैसे की गिरावट के साथ 87.87 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। यह ऊपर 87.86 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 88.31 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

कारोबारियों ने बताया कि निजी और सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया कमजोर हुआ है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही नरमी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम टूटने से रुपये को कुछ समर्थन मिला और इसकी गिरावट कम रही।

 

 

Next Post

चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Mon Oct 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं, चीनी और दालों की कीमतों में भी तेजी रही। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी […]

You May Like