भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की 11वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों, योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने शहरी अधोसंरचना को मजबूत करने, नगरीय सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और विकास परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान कंपनी के कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य की रणनीतियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
