
जीरापुर। नगर के समीपवर्ती गांव काशीखेड़ी में रास्ते के पुराने विवाद ने रविवार दोपहर मारपीट जातिसूचक शब्द गाली गलौज में तब्दील हुआ मामला प्रकरण दर्ज. यहां एक महिला और उसके परिवार पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी संगीता बाई पति पप्पू भिलाला ने पुलिस को बताया कि 21 जून को दोपहर करीब 1.30 बजे वह घर के बाहर पानी की टंकी पर नहाने की तैयारी कर रही थी. साथ में सास कैलाश बाई, ननद पूजा, बहू भावना और बेटा अजय भी मौजूद थे. इसी दौरान पुराने रास्ते के विवाद के चलते कहासुनी गाली गलौज मारपीट हुई. आरोप है कि कुशाल, हेमराज, रायसिंह, प्रेमसिंह, शंभूलाल दांगी और उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया.
संगीता बाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं, धमकी दी और कहा-तुम लोगों को गांव में नहीं रहने देंगे. हमले में घर के बाहर लगे कैमरे और दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया गया. हमले में पप्पू भिलाला की पत्नी संतोष बाई उम्र 35 साल और मां कैलाशबाई उम्र 70 साल, पुत्र अजय उम्र 25 साल, भानेज पूजा उम्र 20 साल घायल हो गए. जिन्हें पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल जीरापुर लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार दौरान डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296(ड्ढ), 115(2), 351(3), 3(5), 324(2) के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(1ड्ड) के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद से काशीखेड़ी गांव में तनाव है. फरियादी पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है.
