राजगढ़ योग कार्यक्रम में दो हादसे: पहले टाइफाइड से पीड़ित मंत्री की बिगड़ी तबीयत, फिर तेज हवा से गिरा टेंट

ब्यावरा। राजगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार बीते कुछ समय से अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद योग करने पहुंचे. लेकिन कुछ समय बाद वे असहज दिखाई दिए और योग पूर्ण नहीं कर पाए. वहां मौजूद सपोर्टिंग स्टाफ ने उन्हें उठाया और एक ओर रखे सोफे पर बैठाया जिससे उन्हें परेशानी ना हो. वे कुछ समय से टाईफाईड से संक्रमित है और इसी के चलते प्लेटलेट्स की कमीं के कारण कमजोरी महसूस कर रहे है. योग के दौरान अलग-अलग मुद्रा में आसन और क्रिया वे नहीं कर पाए और लडख़ड़ा गए. राजगढ़ के स्टेडियम ग्राउंड में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह पंवार की तबीयत खराब हो गई. टाइफाइड से पीड़ित मंत्री योग नहीं कर सके. वे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के बीच जमीन पर बैठे रहे, लेकिन कुछ देर बाद कमजोरी महसूस होने पर स्टाफ ने उन्हें सहारा देकर उठाया.

खेद जताया, डॉक्टर ने आराम की सलाह दी

इधर मंत्री नारायण सिंह पंवार ने बताया कि वे कुछ समय से टाईफाईड से संक्रमित है. ईलाज जारी है और इसी के कारण प्लेटलेट्स भी कम आए है. लेकिन क्योंकि सार्वजनिक आयोजन था इसलिए आना जरूरी था. उन्हें योग पूरा नहीं कर पाने पर खेद जताया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक और घटनाक्रम सामने आया. अचानक तेज हवा चलने लगी और कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया आधा टेंट गिर गया. उस समय मंत्री पंवार, कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित तोलानी समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे. लोगों में अफरा तफरी देखी गई.

Next Post

सिंधी मेला समिति ने लगाया रोग निवारण शिविर

Sun Jun 21 , 2026
भोपाल। सिंधी मेला समिति ने सिंधु भवन ट्रस्ट, शिवाजी नगर के सहयोग से रोग निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को बदलती जीवनशैली और खान-पान से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में डायटीशियन शिल्पा ताम्रकार ने संतुलित, सात्विक और प्राकृतिक आहार अपनाने की सलाह […]

You May Like