भाविका शर्मा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में किया कमबैक

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री भाविका शर्मा ने स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ कमबैक किया है।

शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दमदार कहानी, इमोशनल मोमेंट्स और यादगार किरदारों की वजह से लोगों का दिल लगातार जीत रहा है। प्यार, कुर्बानी और जज़्बे की इस कहानी से दर्शक हर दिन जुड़ते जा रहे हैं। जैसे-जैसे कहानी ने नया मोड़ लिया है, शो में एक जाना-पहचाना चेहरा फिर से लौट आया है। भाविका शर्मा, जो सावी का किरदार निभा रही थीं, अब एक बार फिर दर्शकों के बीच वापस आ गई हैं।

अपने कमबैक को लेकर भाविका शर्मा ने एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शो और अपने किरदार सावी के साथ अपने जुड़ाव को बखूबी बयां किया। भाविका ने कहा, ‘गुम है किसी के प्यार में’ में वापसी सिर्फ एक शो पर लौटना नहीं है, बल्कि उस किरदार से दोबारा जुड़ना है जो अब मेरे अंदर का हिस्सा बन चुका है। सावी की यात्रा हमेशा हिम्मत, नाज़ुकियत और प्यार से भरी रही है और मुझे एक बार फिर उसके सफर का हिस्सा बनने का सम्मान मिला है। ये वापसी सिर्फ मेरी नहीं, उन सभी दर्शकों की भी है जिन्होंने सावी पर, हम पर यकीन किया। मैं उत्साहित हूं, भावुक हूं और सबसे बढ़कर, फिर से अपना दिल इस कहानी में लगाने के लिए तैयार हूं जिसने मेरी ज़िंदगी बदल दी।

Next Post

आरसीबी की नजरें सीएसके के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने पर

Sat May 3 , 2025
बेंगलुरु, (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने गृह मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 52 वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आरसीबी का गेंदबाजी आक्रमण भुवनेश्वर कुमार की अनुभवी गेंदबाजी और […]

You May Like

मनोरंजन