निंगबो, 21 सितम्बर (वार्ता) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को ली-निंग चाइना मास्टर्स 2025 में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सात्विक-चिराग को विश्व नंबर 1 जोड़ी कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे से 45 मिनट तक चले कड़े फाइनल में 21-19, 21-15 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सात्विकऔर चिराग शेट्टी ने सेमीफाइनल में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन वे अपने प्रदर्शन को फाइनल में नहीं दोहरा पाए।
यह सात्विक-चिराग की चाइना मास्टर्स के फाइनल में दूसरी उपस्थिति थी। इससे पहले वे टूर्नामेंट के 2023 संस्करण में भी उपविजेता रहे थे।
इससे पहले, उन्होंने पेरिस में अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक भी हासिल किया था।
