
बीना। नई बस्ती मुक्तिधाम पर एक शराबी ने चौकीदार से मारपीट कर शिवजी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर मुक्तिधाम पर पुलिस गश्त की व्यवस्था की मांग की मांग कर ज्ञापन सौंपा है। नई बस्ती मुक्तिधाम की सुरक्षा और देखभाल के लिए नियुक्त चौकीदार कालू वाल्मीकि ने बताया कि मुक्तिधाम में रात के समय शराबखोरी होती है।असामाजिक तत्व यहां आकर रोज विवाद करते हैं। शराब पीने से रोकने पर वे मारपीट पर उतर आते हैं। इसी क्रम में राजेश नामक व्यक्ति ने चौकीदार के साथ मारपीट की और शिव प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया।इसी तरह की समस्या इटावा स्थित मुक्तिधाम में भी सामने आ रही है। वहां भी रात के समय शराबी पहुंचते हैं। वे मुक्तिधाम में लगे ट्री गार्ड और अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं।
