ट्रैक्टर से बरहौं में जा रहे लोगों के घुसी लकड़ी, तीन की मौत दर्जन भर घायल

रीवा। रीवा जिले की गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी क्षेत्र में हुए एक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है. यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर एक ही परिवार के कई लोग बरहों कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. उसी दौरान सामने से लकड़ी लोड ट्रैक्टर आ रहा था जिसमें लकडिय़ां बाहर की ओर निकली थी और वो ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों के जा घुसी, जिसके बाद लोगो में चीख पुकार मच गई.

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है, गंगेव के रहने वाले साकेत परिवार के करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग अपनी बिटिया के यहां बरहों कार्यक्रम में शामिल होने सिरमौर ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे. जैसे ही वो गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी के अभा डगरडुआ गांव के पास पहुंचे तभी सामने से लकड़ी लोड ट्रैक्टर आ रहा था, ट्रैक्टर में लकडिय़ां बाहर की तरफ निकली हुई थी. जब लकड़ी लोड ट्रैक्टर सामने वाले ट्रैक्टर के बगल से निकला तो उसकी लकडिय़ां ट्रैक्टर ट्राली में बैठे लोगों के जा घुसी. इस घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 28 वर्षीय मुनि साकेत, 15 वर्षीय मोहन साकेत और 55 वर्षीय रामविशाल साकेत की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Next Post

सरकार की नीतियों ने बना दी किसानों और आम जनता की निराशाजनक दिवाली: नायक

Thu Oct 23 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने राज्य सरकार की नीतियों को किसानों और आम जनता की “निराशाजनक और नीरस दीवाली” के लिए जिम्मेदार ठहराया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नायक ने कहा कि इस वर्ष देश की केवल लगभग 20 प्रतिशत जनता ने दीवाली मनाई, […]

You May Like