पद्मश्री डॉ. एम सी डावर का निधन

जबलपुर: देश के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक और सेवा भावना के प्रतीक पद्मश्री डॉ. एम सी डावर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा को समर्पित कर दिया था। मामूली फीस लेकर लोगों का इलाज करने वाले डॉ. डावर को उनकी निःस्वार्थ चिकित्सा सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। श्री डावर की अतिम यात्रा उनके निज निवास से शाम 4:00 बजे गुप्तेश्वर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी.

जबलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में डॉ. डावर का नाम अत्यंत श्रद्धा और सम्मान से लिया जाता रहा है। वह दशकों से आमजन के बीच ‘मसीहा डॉक्टर’ के रूप में पहचाने जाते थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत को गहरा आघात पहुंचा है और महाकौशल क्षेत्र ने अपना एक कर्मयोगी सपूत खो दिया है।

उनकी सादगी, समर्पण और सेवा भाव के किस्से जबलपुर के हर मोहल्ले में सुनाई देते हैं। जीवनभर उन्होंने चिकित्सा को व्यापार नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना। डॉ. डावर के निधन पर चिकित्सा क्षेत्र, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Next Post

लेपटॉप वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री पहुँची

Fri Jul 4 , 2025
सतना: जिला स्तर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के सभागार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ अंतर्गत विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि के अंतरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का उद्बोधन भी वर्चुअल माध्यम […]

You May Like