ग्वालियर: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा अपमान जनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस आज 14 मई बुधवार को शाम 5 बजे ऊरवाई गेट पर उनका पुतला दहन करेगी.
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने सभी कांग्रेस जनों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुतला दहन को सफल बनाएं.
