भिंड में हुई तेज बारिश, निचले इलाकों में जलभराव से लोग परेशान

भिंड: भिंड शहर और आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश से जहां लोगों को उमस से निजात मिली, वहीं निचले इलाकों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। झमाझम बारिश लगातार लगभग दो घंटे तक चलती रही। इस दौरान सड़कें पानी से भर गईं और नाले उफान पर आ गए।बारिश का असर सबसे ज्यादा डॉक्टर लाइन, बजरिया, गढ़िया मोहल्ला, पुरानी बस्ती, शास्त्री कॉलोनी और जिला अस्पताल परिसर में दिखा।

यहां बारिश थमने के बाद कुछ जगहों से पानी निकल गया, लेकिन कॉलोनियों और तंग गलियों में घंटों तक पानी भरा रहा। हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन नगर पालिका कोई ठोस कदम नहीं उठाती। नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था ठीक न होने से लोगों को हर बार परेशानी झेलनी पड़ती है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे खरीफ की फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा का भव्य स्वागत

Mon Sep 1 , 2025
विदिशा। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा करणी सेना द्वारा आयोजित मिलन समारोह में शामिल हुए। उनका बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर जोरदार स्वागत कर 100 कारों के काफिले संग वाहन रैली निकाली गई, जो विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड, नीमताल, ओवरब्रिज से होती हुई […]

You May Like