नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”
इस पोस्ट के साथ दोनों नेताओं की मुलाकात के चित्र भी पोस्ट किए गए हैं।
