
भोपाल। रातीबड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी दूसरे राज्य से अवैध मादक पदार्थ ला कर कारोबार करता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख का गांजा बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आरोपी के बारे में सूचना मिली. आरोपी रोहित कुमार (19) क्षेत्र में मादक पदार्थ बेंचने की फिराक में घूम रहा था. आरोपी के बैग को चेक करने पर गांजा बरामद हुआ. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दूसरे प्रदेश से वह इसे लाकर बेंचने की कोशिश कर रहा था. आरोपी मूलतः समस्तीपुर बिहार का रहवासी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
