डायल 112 बनी जीवनरक्षिका, एफआरवी वाहन में ही महिला ने दिया नवजात को जन्म

जावर/खंडवा। मध्यप्रदेश पुलिस का डायल 112 वाहन लगातार अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहा है। स्टाफ की तत्परता और संवेदनशीलता एक बार फिर जच्चा-बच्चा के लिए जीवनरक्षक बनी। आज दिनांक 15 सितंबर को थाना जावर क्षेत्र के ग्राम मतानी बुजुर्ग दूधिया फलिया निवासी एक व्यक्ति ने 108 एम्बुलेंस नहीं मिलने पर डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। उसने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है और तत्काल अस्पताल ले जाना है। डायल 112 कंट्रोल रूम से इवेंट प्राप्त होते ही थाना जावर की स्नक्रङ्क-10 में तैनात प्रधान आरक्षक राजकिरण और पायलट विशाल महाजन बिना देर किए ग्राम मतानी बुजुर्ग दूधिया फलिया पहुंचे। वहां से गर्भवती महिला, आशा कार्यकर्ता और महिला के पति को लेकर स्नक्रङ्क वाहन से पीएचसी जावर के लिए रवाना हुए।रास्ते में ही गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और स्नक्रङ्क वाहन में ही महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को तत्काल पीएचसी जावर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।इस पूरे घटनाक्रम में थाना जावर की डायल 112 स्नक्रङ्क टीम के प्रधान आरक्षक राजकिरण और पायलट विशाल महाजन की महत्वपूर्ण और संवेदनशील भूमिका रही। ग्रामीणों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की है।

Next Post

वस्तुओं का निर्यात अगस्त में 43 अरब डॉलर के पार, व्यापार घाटे में कमी

Tue Sep 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) वस्तुओं का निर्यात अगस्त में बढ़कर 43 अरब डॉलर के पार पहुंच गया जबकि आयात के मुकाबले निर्यात में ज्यादा वृद्धि रहने से व्यापार घाटे में गिरावट दर्ज की गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में वस्तुओं […]

You May Like