
नीमच। पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये ग्राम शिवपुरिया के जंगल में एक किसान द्वारा उसके रायडे की फसल के बीच में अवैध रुप से बोयी हुई अफीम एवं गांजा की फसल कुल गिला एवं सुखा गांजा के पौधे 144 किलो ग्राम एवं सुखे एवं गिले अफीम डोडा 280.5 किलोग्राम तथा 1 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम जप्त की जाकर 01 आरोपी रोडीलाल पिता सोजी बंजारा उम्र 50 साल निवासी शिवपुरिया चक्की वाला थाना कुकडेश्वर को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कुकडेंश्वर पर धारा 8/15, 8/18, 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सौरभ शर्मा के नेतृत्व में उनि मोहनसिंह चौहान कि सूचना पर पुलिस टीम कुकड़ेश्वर द्वारा दिनांक 02.03.2025 को मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए गावं शिवपुरिया चक्कीवाला के मार (जंगल) में मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर एक किसान से 01 किलो 600 ग्राम अफीम व उसके खेत मे रायडे कि फसल के बिच मे उगा रखी अफीम व गांजे कि फसल को पंचानो के समक्ष पौधो के पास जाकर देखते रायडे के खेत के बीच में ऊगे हरे गांजा व अफीम के पोधे एवं डोडा गिला एवं सुखा गांजा के पोधे 144 किलो ग्राम एवं सुखे एवं गिले अफीम डोडा 280.5 किलोग्राम के जप्त किये गये तथा आरोपी के कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम अफीम जप्त कि गयी, लाखो रुपयो का माल मौके से जप्त कियेा गया। आरोपी रोडीलाल पिता सोजी निवासी शिवपुरिया चक्की वाला थाना कुकडेश्वर का कृत्य धारा 8/15, 8/18, 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत आने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक सौरभ शर्मा, पुलिस टीम कुकडेश्वर एवं जंगल कि सर्चिग हेतु अतिरिक्त बल थाना मनासा, थाना रामपुरा का सहयोग लिया गया समस्त टीम कि सराहनीय भूमिका रही।
