प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में आये विधायक चौहान

भैंसदेही।शासन के निर्देश अनुसार नगर के सीएम राइस एवं पीएम श्री विद्यालय के प्रवेश उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह चौहान पहुंचे जहां अतिथि एवं सहयोगियों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, अतिथियों के स्वागत सत्कार पश्चात विधायक द्वारा उद्बोधन दिया उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी साथ ही शासन के योजनानुसार बच्चों को तिलक लगाकर निःशुल्क पुस्तके एवं गणवेश वितरित की गई, विधायक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मंच से निर्देशित किया कि क्षेत्र में शिक्षा का स्तर हमेशा ऊंचा रहे इसके लिए जो भी समय समय पर जो भी आवश्यकता हो उससे अवगत कराए , शिक्षा का स्तर कमजोर न हो , बच्चो को अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो, साथ ही बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Next Post

धूमधाम से निकली गणगौर महोत्सव की भव्य शोभायात्रा

Wed Apr 2 , 2025
घोड़ाडोंगरी।नगर में गणगौर महोत्सव की भव्य शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा अग्रसेन भवन से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें नव विवाहिताओं, युवतियों और महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। नगरवासियों ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ इस शोभायात्रा का स्वागत […]

You May Like