जनगणना अपडेट: प्रगणकों की मदद के लिए बनेंगे स्थानीय संयुक्त दल

भोपाल। राजधानी में जनगणना की निगरीनी की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें संभागायुक्त ने मकानों की गणना की जानकारी ली. साथ ही समय पर करने के निर्देश दिए. संभागायुक्त संजीव सिंह ने अधिकारियों को कहा कि जनगणना की निगरानी करने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए जाएं. साथ ही संभाग के जिलों की पंचायतों व नगर निगम के वार्डों में सहायता केन्द्र स्थापित करें. बैठक में संभागयुक्त सभी जिलों में जनणगना प्रथम चरण की मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जिलों में जारी तैयारियों की जानकारी ली. बैठक में भोपाल एडीएम अंकुर मेश्राम, एडीएम विदिशा अनिल कुमार डामोर, एडीएम रायसेन मनोज उपाध्याय सहित संभाग के सभी जिलों एवं नगर निगम के जनगणना अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल रहे.

जनगणना कर्मचारियों की सहायता के लिए दल बनाए

संभागायुक्त ने कहा कि सभी कलेक्टर सप्ताह में जनगणना को लेकर सीमक्षा बैठक लें. इसमें डिजिटल जनगणना प्रक्रिया, डाटा की शुद्धता एवं पारदर्शिता, प्रभावी कार्य प्रणाली एवं निगरानी के लिए वार्ड एवं जोन स्तर के कार्य की मॉनीटरिंग के लिए चार्ज स्तर अधिकारियों की समीक्षा बैठक की जाए। टोल फ्री नंबर जारी करें। ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर पर सुपरवाइजर एवं प्रगणकों की सूची चस्पा की जाए। इसके साथ ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर प्रगणकों की सहायता के लिए स्थानीय संयुक्त दल का गठन करें.

प्रथम चरण का कार्य 30 मई तक

बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय सहायक निदेशक ऐन्सी रेजी द्वारा बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 1 से 30 मई तक किया जाएगा. प्रथम चरण मकान सूचीकरण काम होग. स्व गणना का काम हो रहा है. 1 मई से कर्मचारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे.

Next Post

कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं की अवैध गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

Wed Apr 22 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक कथित पत्र को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेल के तीन कार्यकर्ताओं की अवैध रूप से गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताई […]

You May Like