ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान ने जयारोग्य अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर और बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने महिला हेल्पलाइन-181 के लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि बालिका गृह में रहने वाली सभी बच्चियों की पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए और उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
