बैगा जनजाति प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से की सौजन्य भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को राजकीय विमानतल, भोपाल पर महाकौशल अंचल के बैगा जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके भी उपस्थित रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बैगा समाज के प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी भावनाओं और सुझावों को सुना। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Next Post

कलेक्टर ने छात्रावासों का किया निरीक्षण, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

Wed Aug 5 , 2026
सीधी : कलेक्टर विकास मिश्रा ने मंगलवार को कुसमी प्रवास के दौरान आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-2, उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक-1 तथा सीनियर अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, अध्ययन कक्ष एवं विद्यार्थियों […]

You May Like