सिंधिया ने वीडियो संदेश जारी कर बाढ़ पीड़ितों को दिया भरोसा

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अत्याधिक बारिश के कारण अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी, गुना-अशोकनगर के नागरिकों को बिल्कुल भी, किसी तरह की चिंता न करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारियों से भी बात की है।

सिंधिया ने आज रात्रि एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि इस प्रतिकूल समय में हम सभी आपकी सेवा में तत्पर हैं। किसी भी व्यक्ति को कोई कठिनाई ना हो, इसको सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Post

अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम के आठ के 8 गेट खोले

Wed Jul 30 , 2025
शिवपुरी: जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते सिंध नदी उफान पर है। आज रात अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम के आठ के 8 गेट खोल दिए गए जिससे पानी की निकासी तेजी से की जा रही है। प्रशासन ने आम जन से अपील की है कि सिंध नदी से […]

You May Like